गर्मियों के मौसम में स्वास्थ सम्बन्धी दिक्कतें उत्पन हो जाती हैं। पसीना, डिहाइड्रेशन, ऊर्जा में कमी और शरीर का सुस्त होना कुछ आम लक्षण हैं। लेकिन अगर आप अपने स्वास्थ पे थोड़ा ध्यान देंगे और अपने खान-पीन में कुछ बदलाव लाते हैं तो इन् सब दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी तरीके जिनसे आप गर्मियों में भी रह सकते हैं चुस्त दुरुस्त और स्वस्थ।

डाइट में बदलाव

  • खूब पानी पिएं
    गर्मी के मौसम में पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि हमारे शरीर में हर घंटे पानी की कमी हो जाती है। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है। गर्मी के मौसम में हर दिन 8 से 10 गिलास (कम से कम 3 लीटर) पानी पीना चाहिए।
  • मौसम के अनुसार फलों के रस का सेवन करे
    गर्मियों के मौसम में फलों के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। अनार, अंगूर, मुसम्मी, अनानास, तरबूज जैसे फलों में पोषक पदार्थ पाए जाते हैं। इसके अलावा गाजर, चुकंदर, लौकी और दूसरी सब्जियों का जूस भी पिया जा सकता है।
  • सलाद खाना न भूलें
    गर्मियों में सलाद का सेवन करना चाहिए। खीरा, ककड़ी, गाजर, प्याज, नींबू का सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक होता है। सोयाबीन, अंकुरित, अनाज, पनीर, लस्सी का सेवन करना भी काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
  • अधिक मसाले वाले भोजन से बचे
    गर्मी के मौसम में वैसे ही शरीर में काफी गर्मी होती है। यदि आप अधिक मसाले वाला भोजन करेंगे तो आपके शरीर में और गर्मी बढ़ेगी। इसलिए हल्के तेल मसाले वाला भोजन करना चाहिए।
  • खाने का रूटीन बनाएं
    सुबह उठने के एक-डेढ घंटे के भीतर कुछ न कुछ अवश्य खा लें। देर तक बिना खाए रहने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। थोडी-थोडी देर में खाने से ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत हलके गुनगुने पानी में नीबू और शहद के साथ करें।

Exercise या व्यायाम

  • खेले अपना मनपसंद खेल
    गर्मियों के मौसम में आप अपने मनपसंद खेल जैसे फुटबॉल, टेनिस, क्रिकेट और दूसरे खेल, खेल सकते हैं। इससे बाहर आपको हवा भी मिल जाएगी और आपके शरीर का व्यायाम भी हो जाएगा। गर्मी के मौसम में साइकिलिंग करना एक अच्छा विकल्प है।
  • सुबह शाम टहलें
    गर्मी के मौसम में सुबह-सुबह टहलने के लिए जाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ठंडी हवा लगती है और थोड़ा व्यायाम भी हो जाता है। यदि आप योग को इसमें शामिल करें तो बात बन जाये। योगा करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। गर्मी के मौसम में सुबह जल्दी उठकर योगा करना भी बहुत लाभकारी होता है। पर ध्यान रहे की गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सुबह जल्दी और देर शाम की वॉक करना बेहतर है।

कुछ टिप्स जो गर्मी में बच्चे-बूढ़े सबको ध्यान रखने चाहिए

  1. फ्रिज का पानी पीने से बचे। घर में मिटटी का घड़ा लाएं और उसका पानी पिएं।
  2. मीठा कम से कम खाएं क्यूंकि अधिक मात्रा में मीठा भी डिहाइड्रेशन का कारन बनता है।
  3. जंक फ़ूड से दूर रहे और घर का बना ताज़ा और पौष्टिक भोजन खाएं।

इन् सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम को खूब एन्जॉय करें।

किसी भी रोग सम्बन्धी सलाह के लिए संपर्क करें : श्री आदित्य आयुर्वेदा, सानीपुर रोड, सरहिंद।